द फॉलोअप डेस्क
रांची के डीएवी बरियातू स्कूल का 13 वर्षीय छात्र हिमांशु मुंडा दो दिन से लापता है। वह कक्षा नौवी का छात्र है और बताया जा रहा है कि वह घर से किसी काम के लिए निकला था, लेकिन अब तक घर नहीं लौटा। हिमांशु के पिता रंजीत मुंडा ने बताया कि उनका परिवार बांधगाड़ी दीपाटोली का रहने वाला है और लापता होने के बाद से परिजन बेहद परेशान हैं। परिवार ने अपने स्तर से सभी प्रयास किए, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। परिजन और स्थानीय लोग लोगों से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को हिमांशु मुंडा की कोई जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस या रांची सदर थाना को सूचित करें। हिमांशु के परिवार ने कहा कि उनका बेटा सुरक्षित घर लौट आए हम बस यही चाहते हैं। उन्होंने सभी से सहयोग की गुहार लगाई है।
