logo

रांची समेत 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, अगले 5 दिनों में तापमान 5 डिग्री बढ़ने की संभावना

garmi3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अब भीषण गर्मी का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान पहले ही 35 डिग्री के पार जा चुका है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने के संकेत हैं।


17 अप्रैल को कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 17 अप्रैल को पलामू, हजारीबाग के साथ-साथ मध्य झारखंड के कई इलाकों रांची, लोहरदगा और गुमला में हीट वेव चलने की संभावना है। इसे देखते हुए राजधानी सहित कुल 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि संथाल परगना क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं 18 अप्रैल को कोल्हान और आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।


लोगों को सतर्क रहने की सलाह, धूप से बचने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि हीट वेव के दौरान विशेष सावधानी बरतें, धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

 

Tags - Ranchi Jharkhand Heatwave Weather Update IMD Summer Temperature Rise India Weather