द फॉलोअप डेस्क
रांची ने ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की ग्लोबल सिटीज इंडेक्स 2026 में अपनी स्थिति में बड़ा सुधार किया है। दुनिया के 1,000 प्रमुख शहरों की समग्र रैंकिंग में रांची 74 पायदान ऊपर चढ़कर 792वें स्थान पर पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रैंकिंग में सुधार के मामले में रांची ने प्रयागराज, लखनऊ और विशाखापत्तनम जैसे शहरों से अधिक छलांग लगाई है। प्रयागराज 70, लखनऊ 58 और विशाखापत्तनम 54 पायदान ऊपर आए हैं। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स का यह इंडेक्स दुनिया के 1,000 शहरों को अर्थव्यवस्था, मानव पूंजी, जीवन गुणवत्ता, पर्यावरण और शासन जैसे पांच प्रमुख मानकों पर आंकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शहरों में छोटे और मध्यम आकार के शहर भी तेजी से उभर रहे हैं। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने 2026 इंडेक्स में शहरों की मौजूदा स्थिति के साथ उनके भविष्य की संभावनाओं को भी ध्यान में रखा है।
