logo

नग्न अवस्था में हजारीबाग में मिली रांची की युवती

rape215.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
हजारीबाग के कनहरी हिल जंगल के पास से एक युवती को नग्न हालत में बरामद किया गया। युवती के शरीर में एक भी कपड़े नहीं थे। उसके शरीर पर मिट्टी का तेल भी छिड़का गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती के साथ रेप हुआ हो। रेप के बाद उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई हो लेकिन किसी ने घटनास्थल पर बदमाशों को देख लिया होगा जिसके बाद वह युवती को छोड़कर भाग गये। युवती को देखने से लग रहा है कि उसकी उम्र 23-24 साल होगी। उसे कनहरी जगदीशपुर रोड के भेलवाटांड़ जंगल से बरामद किया गया। 


रांची की रहने वाली है सोनी 
युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। लड़की थोड़ी होश में आ गई है लेकिन अभी ठीक से बयान नहीं दे पा रही है। एसपी अरविंद कुमार सिंह से बताया कि गश्ती पुलिस द्वारा लड़की को लाया गया है। वह अभी बेहोशी की हालत में है। वह रांची के खेलगांव की रहने वाली है। उसका नाम सोनी कुमारी है। 


पति पर लगाया आरोप 
जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक सोनी की हजारीबाग कोर्रा के ऋषि कुमार के साथ लव मैरिज हुई थी पति उसे मां से मिलने की बात कहकर कनहरी ले गया था। युवती ने पति पर भी कई आरोप लगाया है। एसपी ने कहा कि उसके पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। एसपी ने यह भी कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर रेप का मामला नहीं लग रहा है। 

Tags - Hazaribagh news Hazaribagh news Hazaribagh latest news Hazaribagh crime