logo

रांची : डोरंडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, DSP के नेतृत्व में भारी संख्या में गोवंश जब्त

डोरंडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, DSP के नेतृत्व में भारी संख्या में गोवंश जब्त

रांची 
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में गोवंश से संबंधित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई की खबर आ रही है। मिली सूचना के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में गोवंश जब्त किए गए हैं। मौके से गोवंश का चमड़ा और अवैध मांस भी बरामद होने की सूचना है। इलाके में बूचड़खाना को लेकर हटिया डीएसपी सहित पुलिस अधिकारी कार्रवाई में जुटे हैं। डोरंडा पुलिस के साथ बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल भी कार्रवाई में शामिल है। खबर लिखे जाने तक, मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

 

 


 

Tags - Ranchi Doranda Police Action Cattle Seized Illegal Meat