logo

रांची जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हुक्का बार पर 70 हजार रुपये जुर्माना, प्रतिष्ठान मालिक को दी गई चेतावनी

dfyjryjr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची उत्कर्ष कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने लालपुर थाना क्षेत्र में कोटपा अमेंडमेंट अधिनियम 2021 के तहत विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर प्लाजा चौक स्थित विडोरा बार एंड लॉन्ज की तलाशी ली गई, जहां पर हुक्का परोसा जा रहा था।
प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बार के संचालक और हुक्का का सेवन कर रहे लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की। कुल मिलाकर 70,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया और बार संचालक को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में ऐसा कृत्य दोहराया गया, तो उनके प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची ने इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया है, जो औचक निरीक्षण करके ऐसे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर रही है।
ज्ञात हो कि रांची जिला झारखंड राज्य का पहला जिला है जिसे 'स्मोक फ्री' घोषित किया गया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है, और शैक्षणिक संस्थान, सरकारी भवन, कार्यालय, अस्पताल आदि के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू और तंबाकू संबंधी उत्पादों की बिक्री भी निषेध है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे कृत्य करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags - jharkhand news updates latest jharkhand News Ranchi news Updates latest jharkhand Updates Jharkhand news updates Jharkhand news in hindi Ranchi News Updates Jharkhand News in hindi jharkhand News Updates Ranchi news Ranchi news in hindi latest