logo

रांची : धुर्वा में मैदान में सोए व्यक्ति पर चढ़ाई गाड़ी, हालत गंभीर; एक आरोपी की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

WhatsApp_Image_2026-05-21_at_11_04_31_AM.jpeg

रांची
धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगरनाथपुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने घर के बगल में स्थित मैदान में सोए हुए एक व्यक्ति पर एक तेज रफ्तार वाहन चढ़ गया। इस हादसे में मैदान में सो रहा व्यक्ति बुरी तरह कुचल गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए।

 

आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
हादसे के बाद वाहन चालक और उसमें सवार लोग गाड़ी छोड़कर मौके से भागने की कोशिश करने लगे। तभी सतर्क स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद उग्र भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना धुर्वा थाना पुलिस को दी और पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Tags - Ranchi Dhurwa police station Jagarnathpur sleeping man crushed vehicle accident