logo

रांची मेयर रोशनी खलखो ने आश्रयगृह, पुस्तकालय और वेंडिंग जोन की रखी नींव, इन्हें मिलेगा लाभ!

r_k.jpg

रांची 

रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो ने अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। वार्ड नंबर 05 अंतर्गत बूटी मोड़ आश्रय गृह निर्माण कार्य का शिलान्यास, वार्ड नंबर 05 में ही PHED कॉलोनी स्थित मेड फर्स्ट अस्पताल के पास पाथवे एवं PCC पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, वार्ड नंबर 04 में मोराहाबादी स्थित कुसुम विहार में (G+2) पुस्तकालय निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा वार्ड नंबर 02 अंतर्गत मोराहाबादी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के समीप वेंडिंग जोन एवं बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

जरूरतमंदों की सेवा का एक छोटा सा प्रयास

इस दौरान महापौर ने कहा कि उपरोक्त कार्य जरूरतमंदों की सेवा का एक छोटा सा प्रयास है। कार्य संपन्न होते ही आश्रयगृह जरूरतमंदों के आश्रय का केंद्र बनेगा, पाथवे और पथ निर्माण कार्य के संपन्न होने से राहगीरों के आवाजाही में सुगमता मिलेगी तथा शहर के प्रमुख स्थलों में से एक मोराहाबादी में वेंडिंग जोन और बाउंड्री वॉल निर्माण होने से फुटपाथ दुकानदारों को काफी सुविधाएं मिलेंगी साथ ही यह स्वच्छता को भी सुनिश्चित करेगा तथा पुस्तकालय का निर्माण इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन में काफी लाभ पहुंचाएगा। जहां छात्र शांत माहौल में बैठकर स्व-अध्ययन करेंगें। इस अवसर पर उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड संख्या 02 की पार्षद सविता कच्छप, वार्ड संख्या 04 के पार्षद अमित मुंडा, वार्ड संख्या 05 के पार्षद अवधेश बैठा और रणधीर कुमार सिंह एवं ऋतु लाल महतो सहित अन्य गणमान्य स्थानीय लोग मौजूद रहें।

Tags - ranchi municipal corporation mayor roshni khalkho urban development ranchi jharkhand municipal works