logo

रांची के बूटी मोड़ से लापता फार्मासिस्ट दीपक का 1 माह 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

रांची के बूटी मोड़ से लापता फार्मासिस्ट दीपक का 1 माह 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

द फॉलोअप डेस्क
रांची सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ से 30 जुलाई से लापता दीपक कुमार का एक माह नौ दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दीपक के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। उनकी सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। लापता दीपक कुमार की पत्नी किरण कुमारी ने सदर थाना में आवेदन देकर पति को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार दीपक कुमार मूल रूप से कोडरमा जिले मरकच्चो के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे रांची में अपने परिवार के साथ रहकर मेडिका अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे।  


30 जुलाई को भतीजी को कोचिंग छोड़ने गये थे
आवेदन में बताया गया है कि 30 जुलाई को दीपक अपनी भतीजी खुशी को कोचिंग छोड़ने और उसका रूम देखने नारायणा इंस्टीट्यूट, कांके रोड गए थे। भतीजी करीब शाम 3:30 बजे वापस लौट आई, लेकिन दीपक देर रात तक घर नहीं लौटे। पूछताछ करने पर भतीजी ने बताया कि दीपक उसे बुटी मोड़ तक छोड़कर गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। वहीं, पत्नी किरण कुमारी ने बताया कि पति के लापता होने के बाद परिवार के सामने विकट परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे पिता के इंतजार में हैं। बच्चों की स्थिति देखकर परिवार के लोग भी काफी परेशान हैं।


पुलिस प्रशासन ने वापसी की गुहार
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दीपक कुमार की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि प्रत्येक बीतता दिन उनकी चिंता बढ़ा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस के प्रयास से दीपक जल्द ही सकुशल घर लौटेंगे। वहीं परिजनों का कहना है की पुलिस यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेती है कि मामले की अनुसंधान चल रही है। लेकिन  लम्बे से बरामद पुलिस नही कर पा रही है जिससे परिजनों का भरोसा अब टूटने लगी है वहीं इस मामले पर थाना प्रभारी ने कहा सकुशल बरामदगी करने के लिए अनुसंधान की जा रही है

Tags - Ranchi Deepak Kumar Missing Pharmacist Case