logo

रांची DC  मंजूनाथ भजंत्री ने की सीनियर अफसरों संग बैठक, कहा- जनता की शिकायतों का समय पर हो समाधान

manju1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में शनिवार को सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में DC के साथ जिला के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान  उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों से फायर सेफ्टी, साफ-सफाई, पार्किंग, शौचालय की साफ-सफाई, लिफ्ट और अन्य सम्बंधित मामलों की जानकारी ली। साथ ही पदाधिकारियों को न्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वरीय पदाधिकारियों को दिया गया आईकार्ड 
वहीं, इस दौरान रांची उपायुक्त ने सभी वरीय पदाधिकारियों को अपने हाथों से आईकार्ड दिया और कहा कि जन शिकायतों को प्राथमिकता दें। साथ ही सभी अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मियों को समाहरणालय में आईकार्ड लगाकर समय पर कार्यालय पहुंचने को कहा। DC ने कहा कि सभी को समय का पालन करना अति आवश्यक है।जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है- लोगों की समस्या का निदान करना
बता दें कि बैठक में DC ने सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने दिए गए उत्तरदायित्व का अच्छे से पालन और कार्यों का सही समय से निष्पादन करें। इस दौरान उन्होंने सभी को विशेष से रूप से कहा कि लोगों की समस्या का निदान करना ही जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरतें।

लोगों को है जिला प्रशासन से उम्मीदें
उपायुक्त ने कहा कि लोगों की जिला प्रशासन से बहुत सारी अपेक्षा और उम्मीदें हैं। ऐसे में उनपर खरा उतरना और योग्य लाभुकों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है।  ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। 

Tags - Ranchi News Ranchi DC Manjunath Bhajantri Senior Officers Collectorate Jharkhand News