logo

रांची तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से गाय जख्मी, भगत सिंह समिति ने किया रेस्कयू 

COW1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के हाइटेंशन ग्राउंड लोआडीह के पास एक गाय को तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार धक्का मार दिया। इसमें गाय पूरी तरह जख्मी हो गया। इसकी बाद सूचना मिलने पर मौके पर भगत सिंह समिति तत्काल पहुंची। समिति ने वहां पहुंचकर गाय को सही सलामत उठा कर उसका इलाज कराया। आर्यन मेहता के नेतृत्व में गाय को रांची के गोशाला में सही सलामत लाया गया। साथ ही गोशाला में उसकी अच्छे से देखभाल और उसकी सेवा हो सके इसके लिए गोशाला प्रबंधन को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi Hindi News Cow Injured Bhagat Singh Committee