logo

SIR में परेशानी हो रही है तो इस नंबर पर करें फोन, कांग्रेस ने जारी किया टोल फ्री मोबाइल नंबर

SIR में परेशानी हो रही है तो इस नंबर पर करें फोन, कांग्रेस ने जारी किया टोल फ्री मोबाइल नंबर

रांची 

SIR प्रक्रिया में अगर किसी तरह की परेशानी हो रही है तो कांग्रेस की ओर से जारी टोल फ्री नंबर पर फोन किया जा सकता है। इस बाबत आज  रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि महानगर कांग्रेस कमेटी के सभी प्रखंड अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं कमिटी के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर SIR से संबंधित कार्यों का सर्वेक्षण करेंगे तथा आम जनता को हो रही परेशानियों एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। SIR से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसकी सूचना रांची महानगर कांग्रेस के SIR कंट्रोल रूम को दी जाएगी। इसके लिए महानगर कांग्रेस द्वारा टोल-फ्री नंबर 9142752010 जारी किया गया है।

BLO से संपर्क कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा 

रांची नगर निगम क्षेत्र के जिन नागरिकों को SIR फॉर्म भरने, दस्तावेजों, मतदाता सूची में नाम जुड़ने या अन्य किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ कांग्रेस भवन, महानगर कांग्रेस कार्यालय प्रभारी मो हुसैन अंसारी से संपर्क कर सकते हैं। कांग्रेस भवन से संबंधित BLO से संपर्क कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर SDO, LRDC एवं संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क किया जाएगा। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर महानगर अध्यक्ष स्वयं संबंधित मामलों को लेकर उचित स्तर पर कार्रवाई के लिए आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस की ओर से अपील की गई है कि SIR को लेकर जागरूक रहें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर बिना किसी संकोच के महानगर कांग्रेस के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करें अथवा कांग्रेस भवन कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या बताएं।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Ranchi Congress SIR Jharkhand Kumar Raja SIR Survey Congress Control Room