logo

रांची : चैन स्नैचिंग के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; 2 पकड़े गए

चैन स्नैचिंग के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; 2 पकड़े गए

रांची

Jharkhand Crime News: रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई (Prompt Action) करते हुए चैन स्नैचिंग (Chain Snatching) की घटनाओं में शामिल एक आरोपी का हाफ एनकाउंटर (Half Encounter) किया है। मिली खबर के अनुसार, ओरमांझी थाना क्षेत्र के चूटू गांव के पास हुई मुठभेड़ (Encounter) में रंगीला नामक स्नेचर (Snatcher) गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, उनके पास से सोने की चेन (Gold Chain) बरामद हुई है। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद वरीय पुलिस अधिकारी (Senior Police Officers) भी मौके पर पहुंचे।

पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली 

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान रंगीला को पकड़ लिया गया था। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली और वहां से भागने की कोशिश की। आरोप है कि भागते समय उसने पुलिस टीम पर दो से तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। मुठभेड़ के दौरान दो अन्य अपराधी भी मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

Tags - Ranchi ChainSnatching Encounter Police Ormanjhi