logo

क्राइम : रांची के कारोबारी को पलामू में अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

OPOPOP.jpg

पलामूः 

अपराधियों के हौसलें दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन किसी को भी सरेआम गोली मार दी जा रही है। इसी बीच रांची के कारोबारी अंजनी कुमार सिन्हा पलामू में गोली मार दी गई है। अंजनी कुमार सिर में गोली लगी है। गंभीर हालत में उन्हें एमएमसीएच में भर्ती किय गया है।


अपराधी फरार 
यह घटना पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के रेडमा की है। अंजनी सिन्हा मोटर पार्ट के कारोबारी हैं। अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गोली क्यों मारी गई है।