logo

बुढ़मू CO को एसीबी ने हिरासत में लिया

acb_jharkhand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची से सटे बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) सचिदानंद कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भूमि से जुड़े एक मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जानकारी के अनुसार, एसीबी ने इससे पहले बुढ़मू अंचल में पदस्थापित रहे एक पूर्व राजस्व कर्मचारी से भी पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि उसी से मिली जानकारी के आधार पर अंचल अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि एसीबी ने अब तक आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि मामला किस विशेष प्रकरण से जुड़ा है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार जांच भूमि संबंधी अनियमितताओं से संबंधित है।

दो अन्य लोगों से भी पूछताछ, गिरफ्तारी की भी संभावना
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अंचल अधिकारी के अलावा दो अन्य लोगों से भी एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों और जवाबों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि जांच एजेंसी को संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी सहित अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Tags - Ranchi Burmu ACB Sachidanand Kumar Corruption Land Case Jharkhand Revenue Department Investigation Breaking News