logo

पत्थरबाजी में एक मीडियाकर्मी का सिर फटा, भाजपा कार्यालय के बाहर तनाव की स्थिति

पत्थरबाजी में एक मीडियाकर्मी का सिर फटा, भाजपा कार्यालय के बाहर तनाव की स्थिति

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पत्थर बाजी शुरू हो गई है। पत्थर से एक मीडियाकर्मी भी घायल हो गये हैं। घायल मीडियाकर्मी का नाम संजय टोप्पो है। वह जी मीडिया में बतौर वीडियो  जर्नलिस्ट के तौर पर कार्यरता हैं। दरअसल बीजेपी कार्यालय के बाहर तनाव की स्थिति बन गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हो गया है। रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर गुरुवार को कांग्रेस के घेराव के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए, जब पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की के साथ लाठी-डंडे भी चले। पूरे इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक-दूसरे पर अंडे और टमाटर भी फेंके गए, जिससे प्रदर्शन और उग्र हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने बैरिकेडिंग के पास सुरक्षा घेरा और मजबूत किया तथा हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। 


 

Tags - Ranchi BJP Congress Stone Pelting Protest