logo

भाजपा कार्यालय के बाहर हालात सामान्य, आवागमन बहाल

ोैो.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर गुरुवार को कई घंटों तक चले हंगामे और तनाव के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विरोध प्रदर्शन, झड़प, पथराव और लाठीचार्ज के बाद अब दोनों पक्षों के कार्यकर्ता अपने-अपने घर लौट गए हैं। प्रशासन की निगरानी में हरमू रोड पर यातायात भी फिर से शुरू करा दिया गया है। सुबह करीब 11 बजे से सुरक्षा कारणों से बंद किया गया आवागमन अब पूरी तरह बहाल हो चुका है।


लाठीचार्ज, पथराव और अफरा-तफरी से कई लोग घायल
भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए थे। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसके बाद लाठीचार्ज की घटना भी सामने आई। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पथराव हुआ। दोनों ओर से अंडे और टमाटर भी फेंके गए, जिससे कुछ समय के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। एक मीडियाकर्मी के भी पत्थर लगने से घायल हो गये हैं।
 

Tags - Ranchi BJP Congress Protest Jharkhand Politics