रांची
आज प्रदेश राजद की ओर से मिलन कार्यक्रम का आयोजन धुर्वा बस स्टैंड के समीप बौद्ध मंदिर अंबेडकर परिसर में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने की। कार्यक्रम के दौरान धुर्वा भाजपा मंडल के प्रमुख नेताओं में वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज पांडेय, रीमा कुमारी, रिंकी देवी, शशि देवी, प्रेमनाथ राय, धर्मवीर यादव, आलोक कुमार, अर्जुन दास, सौरभ कुमार एवं जगरनाथपुर मंडल से नैना देवी, बासमती देवी, रिंकी यादव, राजमती देवी, चंदा राय, लक्ष्मी देवी, पूजा सिंह, बिंदु राय, रंजन कुमार, विवेक यादव, रौशन यादव सहित सैकड़ों लोगों ने राजद प्रवक्ता कैलाश यादव के हाथों सदस्यता ग्रहण की।
.jpeg)
भाजपा ने हम लोगों को झूठे सपने दिखाने का काम किया
सदस्यता ग्रहण के दौरान शामिल लोगों ने कहा कि 12 वर्षों से भाजपा ने हम लोगों को झूठे सपने दिखाने का काम किया। गृहणी हो या युवा वर्ग, छात्र, सभी लोग तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के बाद आज सड़क पर बेरोजगार घूम रहे हैं। महिलाओं को आश्वस्त किया गया था कि हर महीने उज्ज्वला गैस का वितरण करेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे, प्रत्येक वर्ष नौकरी एवं रोजगार देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज बेतहाशा महंगाई एवं बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। अब हम सभी महिलाएं भाजपा के झांसे में नहीं आने वाले हैं। गरीब, पीड़ित, शोषित, वंचित समाज की पार्टी राजद है। यहां सबका सम्मान एक बराबर है। इसलिए बगैर लाभ-लालच एवं बगैर स्वार्थ के राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं युवा आइकन तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। तेजस्वी यादव युवाओं के भविष्य हैं। वे हमेशा नौकरी और रोजगार की बात करते हैं।

भाजपा के अधिकांश लोगों को राजद में शामिल कराया जाएगा
भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने कहा कि तमाम एचईसी क्षेत्र के 5 वार्ड क्षेत्रों एवं बिरसा चौक, हिनू, सिंहमोड़, हटिया सहित तुपुदाना क्षेत्र के अधिकांश भाजपा के लोगों को राजद में शामिल कराया जाएगा। आने वाले दिनों में रांची राजदमय होगा। इस अवसर पर राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि सभी शामिल लोगों का राजद के घर में हृदय से स्वागत है। सभी लोगों का मान-सम्मान एक परिवार की तरह मिलेगा। ऐसे ही राजद के प्रति आस्था दिखाने वाले लोगों के कारण आगामी दिनों में राजद हर क्षेत्र में झंडा गाड़ने का काम करेगा।
मौके पर ये लोग रहे मौजूद
आज के कार्यक्रम में राजद की क्रांतिकारी नेत्री ऊषा यादव, पार्वती ठाकुर, ज्योति चौहान, इंदु देवी, आशा देवी कुशवाहा, शारदा देवी, गीता देवी, मीरा देवी, अनीता देवी, शिवकुमारी देवी, सुरेश राय, रामकुमार यादव, प्रमोद चौधरी, दीपक यादव, गोपाल गुप्ता, नितिन सिंह, हरेश्वर चौधरी, नीरज यादव, रामइकबाल चौधरी, कामेश्वर सिंह यादव, रामबड़ाइक सहित कई लोग मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें