रांची
रांची के लोअर बाजार पुलिस ने शातिर बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है, जो शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करता था। चोरी की बाइक महज एक हजार रुपये में अपने ‘बॉस’ को भेज दी जाती थी। पुलिस ने गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार कर चार चोरी की बाइक बरामद की है। सदर अस्पताल रांची के आसपास लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई थी। इसी दौरान 6 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सदर अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध बाइक चोरी की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

6 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी
पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया और चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। मामले में लोअर बाजार थाना कांड संख्या 153/2026 के तहत BNS की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में इरफान अंसारी, कैश आलम, मोसिन राय, इमरान आलम उर्फ भालो, जफरूल्ला, सैफ अंसारी उर्फ राज और शाहिद राय शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से JH09AJ-8499, JH01DM-2841, JH01BP-4092 और JH05DL-8507 नंबर की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वर्ष 2021 के बाइक चोरी मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद राय को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अब गिरोह के सरगना ‘बॉस’ और चोरी की बाइक को आगे खपाने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
.jpeg)
हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें