रांची
रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। धरना स्थल से विधानसभा तक 6 लेयर में बैरिकेडिंग की गई है और करीब 2 हजार जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जगह-जगह रायट कंट्रोल वैन तैनात हैं। इसके अलावा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आंसू गैस और वाटर कैनन भी तैयार रखे गए हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर हजारीबाग से रांची आने वाली बसों को रोक दिया गया है।