द फॉलोअप डेस्क:
रांची (Ranchi) के अरगोड़ा अंचल में कार्यरत कर्मचारी (Argora Anchal Employee) लक्ष्मीकांत मुंडा (Laxmikant Munda) की नामकुम स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Death) हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को जब वह कार्यालय नहीं पहुंचे, तो उनके सहकर्मियों को चिंता हुई। इसके बाद कार्यालय के कर्मचारी उनका हाल जानने के लिए नामकुम (Namkum) स्थित उनके आवास पर पहुंचे। वहां लक्ष्मीकांत मुंडा मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

पुलिस जांच में जुटी, मौत के कारणों का इंतजार
आवास पर लक्ष्मीकांत मुंडा का शव मिलने के बाद सहकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।