रांची
राजधानी रांची से 16 वर्षीय किशोरी प्रीति कुजूर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, प्रीति सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे रातू थाना क्षेत्र के ललित नगर, कांठीटाड़ स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने बताया कि प्रीति कुजूर, स्वर्गीय प्रेम कुजूर की पुत्री हैं और उनका मूल निवास पिस्का मोड़, रातू है। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। परिजनों ने अनुरोध किया है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रीति कुजूर कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल उसके परिवार या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें, ताकि उसे सकुशल घर वापस लाया जा सके। परिवार का कहना है कि समय पर मिली एक छोटी-सी सूचना भी किशोरी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि प्रीति का जल्द पता लगाया जा सके।
