रांची
राजधानी रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Mega Sports Complex) में गुरुवार को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 (15th All India Police Archery Championship 2026) का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल (Governor) संतोष कुमार गंगवार ने प्रतियोगिता (Championship) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान (National Anthem) के साथ हुई। मौके पर राज्यपाल ने कहा कि तीरंदाजी (Archery) एकाग्रता (Concentration), धैर्य (Patience), सटीकता (Precision) और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता (Commitment to the Goal) का खेल है। पुलिस सेवा (Police Service) में भी ये गुण महत्वपूर्ण हैं। परिस्थितियों का सही आकलन (Assessment of Situations), विवेकपूर्ण निर्णय (Prudent Decision-Making) और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता (Commitment to Duty) प्रभावी पुलिस व्यवस्था (Effective Policing System) के आवश्यक आधार हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों (Players) से अनुशासन (Discipline) और खेल भावना (Sportsmanship) के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (Best Performance) करने का आह्वान किया।

राज्य के खिलाड़ियों की प्रशंसा की
राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड को तीरंदाजी की भूमि' के रूप में जाना जाता है। राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों से झारखण्ड का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया है। ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहलों ने खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने में योगदान दिया है।
.jpeg)