logo

फिर BJP में शामिल हुए रामटहल चौधरी, 31 दिन में कांग्रेस से हो गये थे खफा

ramu1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने सोमवार को दोबारा से बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। बता दें कि उन्होंने रांची लोकसभा सीट से पार्टी से टिकट मिलने पर पिछले दिनों कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि रामटहल चौधरी की गिनती झारखंड के सीनियर नेताओं में होती है। वह रांची लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं। 


31 दिन  में ही छोड़ दी पार्टी 
पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने से नाराज रामटहल चौधरी ने बीजेपी छोड़ दिया था। हालांकि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जब रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए तो उन्होंने बीजेपी पर तानाशाही का आरोप लगाया था। लेकिन रामटहल का दिल कांग्रेस में ज्यादा दिन नहीं लगा। वह 31 दिन में ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दिए। उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। 


यशस्विनी सहाय पर जताया भरोसा 
दरअसल, यह माना जा रहा था कि कांग्रेस उन्हें रांची से टिकट दे सकती है। लेकिन कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय पर भरोसा जताया। ऐसे में अब रामटहल ने घर वापसी की है। वह सोमवार को वापस भाजपा में शामिल हो गए।

Tags - Ramtahal Chaudhary Ramtahal Chaudhary bjp Ramtahal Chaudhary news Ramtahal Chaudhary return