logo

रामनवमी को लेकर चांडिल SDPO ने किया रूट निरीक्षण, कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

SDPO.JPG

द फॉलोअप डेस्क 

रामनवमी पर्व को लेकर सरायकेला खरसावां जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। वहीं चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द कुमार बिंहा ने तिरुलडीह थाना क्षेत्र के तिरुलडीह, कुदा और कुकडू में अखाड़ों एवं जुलूस रूट का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान चांडिल सर्किल के पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और तिरुडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार भी साथ में मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान SDPO अरविंद कुमार बिंहा ने रामनवमी को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

SDPO ने कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए डीजे पर नियंत्रण रखने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और पूर्व की तरह शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दिया। उन्होंने बताया कि रामनवमी पर्व को लेकर कई स्थानों में अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं जुलुस के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग करने की व्यवस्था भी की गई है। उहोंने सभी से सौहार्दपूर्ण और शांति से राम नममि पर्व को मनाने का अपील किया।

Tags - ramnavami-festival sarai-kela-kharsawan police-administration alert-mode chandil-subdivision sdpo-arvind-kumar-binha tiruldih-police-station tiruldih kuda kukdu akharas procession-routes physical-inspection chandil-circle