रामगढ़
रजरप्पा थाना क्षेत्र के होन्हे स्थित कोची नाले से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मृतक की पहचान चितरपुर, रहमत नगर निवासी गुड्डू के रूप में हुई है।
घटना की पूरी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, गुड्डू बीते शाम लगभग 5:00 बजे अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन स्थानीय लोगों ने कोची नाले में उसका शव पड़ा देखा। नाले के समीप ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी पाई गई। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।