रांची
झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ समाप्त हो गई है, जिसके बाद वे ED कार्यालय से बाहर निकाल गए हैं। दूसरे समन पर कार्रवाई करते हुए वे आज मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ED दफ्तर पहुंचे थे, जहां केंद्रीय एजेंसी ने उनसे लगभग 5 से 6 घंटे तक गहन सवाल-जवाब किए। इससे ठीक एक दिन पहले, सोमवार को ED ने उनके बेटे रोहित उरांव से भी पूछताछ की थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण और चौंकाने वाले खुलासे होने की बात सामने आई है। अब रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित से मिले इन इनपुट्स तथा जानकारियों के आधार पर जांच एजेंसी अपनी आगे की कार्रवाई तय करेगी।