द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से शोक का माहौल है। झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने तेतरी देवी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया और रामचंद्र चंद्रवंशी सहित पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
झारखंड राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री रामचंद्र चंद्रवंशी जी की धर्मपत्नी तेतरी देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं श्री चंद्रवंशी जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति! @HemantSorenJMM @Ramchan59354358
— Mithilesh Kumar Thakur ???????? (@MithileshJMM) October 16, 2026

मिथिलेश ठाकुर ने दी श्रद्धांजलि
मिथिलेश ठाकुर ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत तेतरी देवी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। पूर्व मंत्री ने तेतरी देवी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘ॐ शांति’ लिखा।