logo

झारखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद

sarfaraz_ahmed.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद को झारखंड वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। झारखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें अपने निकटम प्रतिद्वंदी अबरार अहमद को एक वोट से शिकस्त देकर सरफराज अहमद अध्यक्ष बने। इस चुनाव में सरफराज को कुल 5 वोट मिले थे, जबकि अबरार ने 4 वोट हासिल किए।

2019 चुनाव में गांडेय में हुए थे विजयी

आपको बता दें, डॉ सरफराज अहमद ने साल 2019 में जेएमएम के टिकट पर गांडेय सीट से चुनाव लड़ा था। इसमें वे विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने बाद में इस सीट को छोड़ दिया था। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ और उसमें जीतकर कल्पना सोरेन विधायक बनीं।

 

Tags - Rajya Sabha MP  Sarfaraz Ahmed  chairman  Jharkhand Waqf Board Jharkhand News