logo

मेरे पिता जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि है डुमरी की जीत, बोले बेटे राजू

a45.jpeg


डुमरी विधानसभा उपचुनाव में इंडिया की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी रहीं बेबी देवी को जीत मिली। जीत के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो ने कहा कि आज डुमरी ने जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जगरनाथ महतो के कामों को लोगों ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि 12वें राउंड के बाद यशोदा देवी परिदृश्य से गायब हो गई थीं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने डुमरी में जो विकास की गंगा बहाई, जनता ने उसी का प्रतिफल दिया है। 

उन्होंने कहा कि बेबी देवी ने दिखा दिया कि इंडिया गठबंधन के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो के कार्यों को आगे भी जारी रखा जाएगा।