द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की DGP तदाशा मिश्र और पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा सोशल मीडिया पर रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा मंदिर में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ मार-पीट की घटना का वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए रामगढ़ एसपी को यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं इस निर्देश के आलोक में रामगढ़ एसपी द्वारा उक्त घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाईन हाजिर किया गया है तथा घटना के संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)