logo

सांसद विजय हांसदा ने सुप्रिया मुर्मू संग रचाई शादी, खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

vijay3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजमहल से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद विजय हांसदा विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सुप्रिया मुर्मू के साथ सादगीपूर्ण समारोह में शादी रचाई। यह विवाह सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी शुभचिंतक शामिल हुए। विवाह समारोह की खूबसूरत तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। शादी की तस्वीरों में विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू चर्च में वैवाहिक परिधान में बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं। इस शुभ अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी समारोह में शामिल हुईं और नवदंपत्ति को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि विजय हांसदा और उनकी पत्नी सुप्रिया मुर्मू के शुभ विवाह समारोह में शामिल होकर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई देने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि परिवारजनों और शुभचिंतकों के बीच आयोजित यह विवाह समारोह बेहद सुंदर रहा। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि नवविवाहित दंपत्ति का जीवन अनंत खुशियों से सदैव पूर्ण रहे। इधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विवाह की तस्वीरों पर लोग भी नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे हैं।

Tags - Vijay Hansda Rajmahal Jharkhand Wedding Supriya Murmu