देवघर
राजकीय श्रावणी मेला के चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर सोमवार को बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर आए लाखों श्रद्धालु 'बोल बम' और 'हर हर महादेव' के गगनभेदी नारों के साथ बाबा के दरबार में प्रवेश कर रहे हैं। तड़के सुबह से ही कतारबद्ध होकर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

शिवभक्तों को सुलभ और सुरक्षित तरीके से जलार्पण कराया जा रहा
रूट लाइनिंग में लगे श्रद्धालु थकावट और लंबी दूरी के बावजूद बाबा के दर्शन की ललक में पूरे उत्साह से भरे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कतार में खड़े श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, सूचना सह सहायता केंद्र, और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई है। वृद्ध, महिला और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अर्घा व्यवस्था के माध्यम से सभी शिवभक्तों को सुलभ और सुरक्षित तरीके से जलार्पण कराया जा रहा है।
.jpeg)