logo

2000 के नोट सर्कुलेशन से बाहर होने पर राजेश ठाकुर ने कसा तंज, कहा- देश को परेशान करने भूत फिर वापस आया

1838.jpg

द फॉलोअप डेस्क
2000 के नोट सर्कुलेशन से बाहर होने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने तंज कसा है। कहा, 8 नवंबर 2016 का भूत एक बार फिर देश को परेशान करने के लिए वापस आ गया नोटबंदी का बहुत प्रचार किया गया इस देश के लिए एक बड़ी आपदा बनी। 2016 में नोटबंदी के बाद लोगों की नौकरी गई जान गई अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ सरकार ने जो दावा किया था कि कालाधन और भ्रष्टाचार खत्म होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब फिर नोटबंदी यह दर्शाता है कि एक चुनाव हारने के बाद भाजपा किस प्रकार तिलमिला गई है

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT