logo

राजेश ठाकुर ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, गुरु जी के स्वास्थ्य की ली जानकारी, कहा-सेहत में सुधार 

राजेश_ठाकुर.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक और बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह ने शनिवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राजेश ठाकुर ने मुलाकात के बाद जानकारी दी कि गुरु जी की सेहत में पहले से काफी सुधार है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के हाव-भाव से यह स्पष्ट दिख रहा था कि गुरु जी शीघ्र स्वस्थ होकर झारखंड की जनता के बीच आएंगे।"
उन्होंने ने आगे कहा, "झारखंड की करोड़ों जनता द्वारा की जा रही दुआओं और प्रार्थनाओं का असर निश्चित रूप से हो रहा है। "जिस तरह संपूर्ण जीवन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ गुरु जी ने झारखंड की जनता के लिए संघर्ष किया है, उसी समर्पण से जनता भी आज उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। हमें पूरा विश्वास है कि वे जल्द पूर्ण स्वस्थ होकर झारखंडी जनमानस के बीच लौटेंगे।"


 

Tags - Rajesh Thakur Meet Cm hemant Soren Shibu Soren health latest jharkhand News jharkhand Updates jharkhand news Updates latest updates Latest jharkhand News Jharkhand Updates