logo

राजीव अरुण एक्का पहुंचे ED दफ्तर, पूछताछ शुरू

EDARUN.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
सीएम हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव व पूर्व गृह सचिव राजीव अरुण एक्का ईडी दफ्तर पहुंच गये हैं। ईडी  कार्यालय में पूछताछ शुरू हो गई है। राजीव अरुण को ईडी ने अपने रांची जोनल ऑफिस में दिन के 11 बजे बुलाया था। वह बिल्कुल समय से ईडी कार्यालय पहुंच गये। मालूम हो कि ईडी की दूसरी समन पर वह आज ईडी के सामने हाजिर हुए है। इससे पहले ईडी ने राजीव अरुण को 15 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन विधानसभा सत्र चलने का हवाला देकर उन्होंने ईडी से 24 मार्च तक का समय देने का आग्रह किया था। जिसके बाद ईडी ने दूसरा समन करते हुए 27 मार्च की तारीख निर्धारित की थी। संभवत ईडी आज राजीव अरुण एक्का से यही जानने का प्रयास करेगी कि जो वीडियो बाबूलाल मरांडी ने जारी किया था वह कहां का है। क्या वह वाकई विशाल चौधरी का निजी कार्यालय है। इसके साथ ही वीडियो में जिन फाइलों पर वह साइन करते दिख रहे हैं वह सरकारी फाइलें थी या फिर उनका कोई पर्सनल फाइल था। इसके साथ ही यह भी यह भी जानने की कोशिश करेगी कि विशाल चौधरी के दफ्तर में वह क्या कर रहे थे। क्या विशाल चौधरी से उनकी दोस्ती है।