logo

JSSC-CGL परीक्षा का प्रश्न पत्र रटवाने वाले बिहार के राजन कुमार दबोचे गए

JSSC-CGL परीक्षा का प्रश्न पत्र रटवाने वाले बिहार के राजन कुमार दबोचे गए

द फॉलोअप, रांची
JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID), झारखंड ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। CID थाना कांड संख्या 01/2025 में रविवार को राजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। राजन कुमार परमेश्वर प्रसाद के पुत्र हैं और बिहार के पटना जिले के नेवरा थाना क्षेत्र के श्रीचंद्रपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी ने JSSC-CGL परीक्षा के कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर स्थित एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्न और उत्तर रटवाए थे।


 

Tags - JSSC-CGL accused arrested Patna Bihar