logo

रांची सिटी एसपी के रूप में राज कुमार मेहता ने पदभार ग्रहण किया

newscityspranchi.jpg

द फॉलोअप टीम; रांची 
राज कुमार मेहता ने रांची के नए सिटी एसपी के रूप में रविवार को पदभार ग्रहण किया। बता दें कि शुभांशु जैन रांची सिटी एसपी का पदभार संभाल रहे थे। इससे पहले राज कुमार मेहता वरिये पुलिस उपाधीक्षक हजारीबाग के रूप में पदस्थापित थे। जानकारी हो की शुक्रवार की देर शाम राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए 18 आईपीएस अफसरों का तबादला किया था। जहां 2011 बैच के आईपीएस चंदन सिंहा को रांची का नया एसएसपी बनाया गया।