logo

WEATHER ALERT : रांची सहित झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश, 40 किमी प्रति घंटे से चलेगी हवाएं

0847.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक से बदल रहा है।  इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से समय-समय पर तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की जा रही है। इसके तहत बुधवार जारी किए गए तात्कालिक चेतावनी के अनुसार अगले एक से तीन घंटे में रांची सहित झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश की भी संभावना है। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानामुमान पदाधिकारी की ओर से जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी के अनुसार रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में बारिश होने के साथ वज्रपात की भी प्रबल संभावना है। इसके अलावा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

पेड़ के नीचें शरण न लेने की दी गई नसीहत
मौसम के बदलते मिजाज को लेकर विभाग ने इन जिलों के लोगों से कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। बारिश को देखते हुए सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे और और बिजली के खंभों से दूर रहने की नसीहत भी मौसम विभाग ने दी है। वहीं, किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें, अपने खेतों में न जाएं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N