रांची
रांची समेत 11 जिलों में आज से अगले चार दिन तक तेज आंधी और बारिश का अलेर्ट जारी किया गया है. संताल समेत कोल्हान के कुछ जिलों में वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है.
इन जिलों में के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, रांची, गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा जिलों में रविवार को कई स्थानों पर तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं शनिवार को गुमला को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ बना रहा. गुमला में हल्के बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम साफ रहने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा.

मेदनीनगर रहा सबसे गर्म
बता दें रांची समेत झारखंड के कई जिलों के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. रांची का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटों में 2 डिग्री बढ़ा है. वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया. राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदनीनगर में 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा जमशेदपुर का तापमान 38.6 डिग्री, बोकारो का 38.5 डिग्री और कोडरमा का 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
.jpeg)