द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार से फिर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं राज्य के 7 जिलों रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले 4 दिनों तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। .jpeg)
पिछले 24 घंटों में हुई बारिश
पाकुड़ में 42.2 मिमी
रांची में 27.2 मिमी
हजारीबाग में 20 मिमी