logo

JSSC परीक्षार्थीयों के लिए रेलवे की सौगात, चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

indian_rail1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची रेल मंडल से रविवार को होने वाली झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। परीक्षार्थीयों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इस दौरान रांची से पटना के लिए 2 और रांची से भागलपुर के लिए 2 ट्रेनों का परिचालन होगा। 


इन ट्रेनों का होगा परिचालन,ये होगा समय
परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का केवल एक ट्रिप परिचालन होगा। इनमें शामिल ट्रेनें हैं-
1) 08601/08602 रांची-भागलपुर
रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 08601 शनिवार 21 सितंबर को शाम 18:00 बजे रांची से चलेगी। जो मुरी और बोकारो होते हुए, रविवार सुबह 06:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08602 रविवार शाम 17:35 बजे भागलपुर से रांची के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन किउल और जसीडीह होते हुए सोमवार सुबह 05:20 बजे रांची आएगी।
2) 08603/08604 रांची-भागलपुर
रांची से भागलपुर के लिए चलने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 08603 22 सितंबर रविवार को शाम 18:00 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी। जो मुरी, बोकारो और धनबाद होते हुए सोमवार सुबह 06:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। जबकि, ट्रेन संख्या 08604 भागलपुर से रांची आने के लिए सोमवार शाम 17:35 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची आगमन मंगलवार सुबह 05:20 बजे होगा।


3) 08626/08625 रांची-पटना
रांची-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 08626 का परिचालन 21 सितंबर शनिवार को रात 21:40 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी। जो रात के करीब 22:55 बजे मुरी, 00:10 बजे बोकारो और 01:18 बजे गोमो से होते हुए रविवार सुबह 07:45 बजे पटना पहुंचेगी। जबकि पटना से चलकर रांची आने वाली,ट्रेन संख्या 08625 रविवार रात 20:45 बजे पटना से प्रस्थान करेगी। जिसका रांची आगमन सोमवार सुबह 06:45 बजे होगा।
4) 08624/08623 रांची-पटना
इसी तरह परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 08624 और 08623 का भी एक ट्रिप परिचालन होगा। जिसमें ट्रेन संख्या 08624 22 सितंबर रविवार को रात 21:40 बजे रांची से खुलेगी।


 

Tags - JSSC Jharkhand news news Jharkhand Jharkhand latest newsIndian railway