द फॉलोअप, जामताड़ा:
Railway News: पर्व-त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे (Indian Railways) ने जामताड़ा और आसपास के रूट में चलने वाली चार महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से एक-एक अतिरिक्त एलएचबी (LHB) कोच जोड़ने का बड़ा फैसला किया है। इससे रेल यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिल सकेंगी और त्योहारों के दौरान उनकी यात्रा अधिक आरामदायक होगी।

ट्रेनों की सूची
13021/13022 मिथिला एक्सप्रेस इसमें कोचों की संख्या 20 से बढ़ाकर 21 की जाएगी। यह सुविधा हावड़ा से 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक और रक्सौल से 16 अक्टूबर से 21 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। 13105/13106 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस में कोचों की संख्या 17 से बढ़कर 18 होगी। सियालदह से 15 अक्टूबर से 20 नवंबर और बलिया से 16 अक्टूबर से 21 नवंबर तक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 13185/13186 सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन में भी डिब्बे 17 से बढ़ाकर 18 किए जाएंगे। सियालदह से 15 अक्टूबर से 20 नवंबर और जयनगर से 16 अक्टूबर से 21 नवंबर तक यह सुविधा मिलेगी।

पर्व में घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सुविधा
13009/13010 दून एक्सप्रेस में हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस में कोच 21 से बढ़ाकर 22 होंगे। यह व्यवस्था हावड़ा से 15 अक्टूबर से 20 नवंबर (21 अक्टूबर को छोड़कर) और ऋषिकेश से 17 अक्टूबर से 22 नवंबर (23 अक्टूबर को छोड़कर) लागू रहेगी। IRCTC के FTR कार्यक्रम के कारण इन दो विशेष तिथियों पर अतिरिक्त कोच नहीं लगेगा। रेलवे के इस पहल से दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व में घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।