द फॉलोअप डेस्कः
इनदिनों कांग्रेसी नेता राहुल गांधी अलग ही आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद से उनकी लोकप्रियता में और अधिक उछाल आया है। इसी का परिणाम है कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली है। अब नेता राहुल गांधी ट्रक यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर ट्रक से किया वह ट्रक चालकों की समस्याएं सुन रहे हैं। राहुल सोमवार रात को ट्रक में बैठकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने ढाबों में रुककर ट्रक चालकों से बातचीत भी की।

ट्रक चालकों के मन की बात सुनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की सड़कों पर करीब 90 लाख ट्रक ड्राइवर हैं। राहुल कुछ दिनों तक शिमला में रहेंगे। शिमला के बाद जून में राहुल गांधी का अमेरिका जाने का भी कार्यक्रम है। कांग्रेस ने अपनी टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘जननायक राहुल गांधी जी ट्रक चालकों की समस्या जानने के लिये उनके बीच पहुंचे। राहुल जी ने उनके साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की सड़कों पर करीब 90 लाख ट्रक चालक हैं। इनकी अपनी समस्याएं हैं। इनके ‘मन की बात’ सुनने का काम राहुल जी ने किया।’’
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT