logo

8 नवंबर को लोहरदगा के चुनावी सभा में शामिल होंगे राहुल गांधी, रामेश्वर उरांव के समर्थन में करेंगे प्रचार 

8 नवंबर को लोहरदगा के चुनावी सभा में शामिल होंगे राहुल गांधी, रामेश्वर उरांव के समर्थन में करेंगे प्रचार 

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुनावी रैली 8 नवंबर को लोहरदगा में आयोजित होगी। वे वहां कांग्रेस उम्मीदवार डॉ रामेश्वर उरांव के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसकी जानकारी पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद ने दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है और अंतिम रूप देने के लिए पार्टी बैठक कर रही है। लोहरदगा के अलावा, राहुल गांधी अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रचार करेंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि लोहरदगा विधानसभा सीट पर इस बार भारतीय जानता पार्टी चुनाव में नहीं है। आजसू पार्टी कांग्रेस के सामने है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के ना होने से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। 

Tags - Elections Election News Election Breaking Assembly Elections Assembly Election Breaking News Assembly Election Breaking