logo

राहुल गांधी ने बना दिया माहौल, बसिया में बोले - आदिवासियों, पिछडों, दलितों को हर साल देंगे एक लाख

ीोपहत22.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनावी सभा को संबोधित करने गुमला के बसिया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव पहला है जहां इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा कर रहा है और बीजेपी संविधान पर अक्रमण कर रहे हैं। उनके नेता खुलकर कहते हैं कि हम संविधान बदल देंगे। मोदीजी के नेता अक्सर ऐसा कहते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं। आज तक जो भी मिला चाहे वो वोट, जमीन जल जंगल आरक्षण रोजगार शिक्षा वो संविधान ने दिया है। उसके बिना आदिवासी दलित और पिछड़े कहीं नहीं रहेंगे। ये सबसे जरूरी लड़ाई है। हम सब संविधान और आरक्षण की रक्षा कर फाहे हैं। बीजेपी इसे खत्म करने की कोशिश करती है। बीजेपी के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं। 


आदिवासी हम गर्व से करते हैं। आदिवासी मतलब वे जो धरती के पहले मालिक थे। सबसे पहले यहां इस जमीन पर आदिवासी लोग रहते थे। ये जमीन जंगल और जल उनका हुआ करता था। आदिवासी शब्द का मतलब ये भी है की को पहले मालिक थे उनको जल जंगल और जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा स्वास्थ और सरकार में समान भागीदारी मिलनी चाहिए। लेकिन वे आदिवासी नहीं बल्कि बनवासी हैं। बीजेपी ने ऐसा कहा क्यूनिया वे आपको अधिकार नहीं देना चाहते। आप हिंदुस्तान के पहले मालिक हैं। हिंदुस्तान में आपको भागीदारी मिलना चाहिए। आपको आगे बढ़ना चाहिए।

आपको हर अहम जगह पर हक मिलना चाहिए। वे सारा जंगल अदानी को दे रहे हैं। वे आपको वनवासी कहते हैं और फिर वन काट रहे हैं। फिर आपको बेघर कर देंगे। दूसरों के गुलाम बना देंगे। आपका इतिहास है। आपकी भाषा है। उसे कुचलना चाहते हैं। हम बचाना चाहते हैं। आपको आगे बढ़ाना चाहते हैं। वे सब अरब पतियों के लिए करते हैं। अंबानी अदानी के लिए करते हैं। सारा बुनियादी ढांचा उनका है। पहले सार्वजनिक क्षेत्र में आरक्षण था। उसे निजी हाथों का सौंप दिया। अब रेलवे को भी ऐसे जो निजी हाथों में सौंप देंगे। ये सब अदानी का नहीं है। ये आपका है। 

हमने तय किया है कि ये लोग 22 अरब पति बनाए हैं। हम करोडों लखपति बनाएंगे। पहले मनरेगा को खराब बताते थे। मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करते हैं। संसद भवन का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति आदिवासी हैं। आपने उन्हें संसद भवन में नहीं देखा। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में भी राष्ट्रपति नहीं थे। संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति का काम था, प्रधानमंत्री का नहीं। बीजेपी ने राष्ट्रपति का अपमान किया। आदिवासी युवा पर एमपी में पेसाब किया। जैसे ही हमारी सरकार आयेगी। सारे गरीब परिवारों को लिस्ट बनाएंगे। हर परिवार से महिला चुनी जायेगी। उनके बैंक अकाउंट में साल के 1 लाख रुपए जमा होगा। प्रतिमाह में 8500 रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा, तब तक जब तक वे गरीबी रेखा से नीचे रहेंगे। चाहें जितना समय लगे। 21वीं सदी में भी पलायन है। पुरुष 8 घंटे काम करते हैं तो महिलाएं दोगुना काम करती हैं। उन्हें उनका पारिश्रमिक देना जरूरी है। मनरेगा मजदूरी में आज 250 रुपए मिलते हैं। महिलाएं और युवा घंटों काम करते हैं। मनरेगा हमारी योजना थी।

भोजन का अधिकार भी हमारी योजना थी। मनरेगा में मजदूरी 400 रुपए देंगे। आंगनबाड़ी में काम करने महिलाओं को सरकार गठन के बाद दुगुना पैसा देंगे। हमारी सरकार देश के किसानों का पैसा माफ करेंगे। हम किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे। पहले सेना में जाने का रास्ता बंद किया। पब्लिक सेक्टर में नियुक्ति नहीं है। ठेकेदारी व्यवस्था में काम दिया जा रहा है जहां सिक्योरिटी नहीं है। हम इसे खत्म करेंगे। सरकार में स्थाई नौकरी देंगे। अमीर परिवार के बच्चे जॉब मार्केट में जाने से पहले भी इंटर्नशिप करते हैं। ये आम युवा को नहीं मिलता। हम पहली नौकरी पक्की करने का कानून लायेंगे। ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारी को पहली नौकरी का अधिकार देंगे।

सरकारी उपक्रम में 1 साल की नौकरी देंगे। साथ में एक लाख रुपए भी देंगे। करोड़ों बेरोजगारों को इसका लाभ देंगे। 1 साल बाद योग्यता के आधार पर स्थायी नौकरी देंगे। हम अग्निवीर योजना को खतम करेंगे। जीएसटी को बदल देंगे। गरीबों पर टैक्स का बोझ कम करेंगे। झारखंड में सरना धर्म कोड की मांग को पूरा करेंगे। आदिवासी और गांधी परिवार का पुराना नाता है। दिल्ली में मैं आपका सैनिक हूं। जो भी आप चाहेंगे मैं उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा। आपका जल जंगल और जमीन की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर लडूंगा। निर्णय आपको लेना है कि सरकार किसकी बनानी है। रोजगार देने वाली सरकार बनाइए। पूंजीपतियों की सरकार हटानी है।

Tags - Rahul Gandhi Rahul Gandhi News Gumla News Rahul Gandhi Gumla Rahul Gandhi in Gumla