द फॉलोअप डेस्क
मानसून सत्र के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को संसद पहुंच गये हैं। उन्होंने संसद परिसर से तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, "सड़क हो या संसद - एक मुद्दा जो न थमेगा, न थमने देंगे। युवाओं का भविष्य, छात्रों को इंसाफ - पेपर लीक बंद हो, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो और छात्रों के गुनहगार इस्तीफा दें।" राहुल गांधी की साझा की गई तस्वीर में झारखंड से झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी नजर आ रही हैं। राहुल गांधी लगातार पेपर लीक के मुद्दे को संसद और सड़क दोनों जगह उठा रहे हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को राहुल गांधी प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर उनके आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। अब संसद पहुंचकर भी उन्होंने छात्रों के हित और पेपर लीक के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संदेश दिया है।
