logo

राहुल गांधी ने CM हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी, छात्रों की मांग पर बड़े फैसले के संकेत

RAHULHEMANT016.jpg

रांची 

रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा ने आज मीडिया को बताया कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है कि वे छात्रों की मांगें जल्द पूरी करें। राजा ने कहा कि एक-दो दिन में हम लोग एक बड़ा फैसला लेंगे। बड़े फैसले का मतलब सरकार से वापसी नहीं है, बल्कि हम छात्रों के हित में फैसला लेंगे। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, बीजेपी के लोग भेड़ की खाल में छिपे भेड़िए हैं, जो छात्रों के बीच घुसकर उन्हें कलंकित करने का काम कर रहे हैं।

छात्रों की मांगों को मान लिया जाए

उन्होंने मीडिया से कहा, हम चाहते हैं कि छात्रों की मांगों को मान लिया जाए। अगर संपूर्ण समाधान (Complete Solution) चाहिए, तो हमें थोड़ा समय दीजिए। कहा, हम 20 साल से जंग लगी इस व्यवस्था को ठीक करने में लगे हुए हैं। बीजेपी सिर्फ लाशों पर राजनीति करने वाली पार्टी है। छात्र उनके बहकावे में नहीं आने वाले हैं। कहा कि विपक्षी नेता छात्रों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। 

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Rahul Gandhi Hemant Soren Student Protest Jharkhand Politics Student Demands