द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड के आंदोलनरत छात्रों की मांग सही है। वे अपने बच्चे हैं। आमलोग भी इनका पूरा सपोर्ट करें। वे अपने जायज हक की मांग को लेकर लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे आंदोलनरत छात्रों से भी बातचीत करेंगे। राहुल गांधी के इस बयान का अब झारखंड की राजनीति पर गहरा असर पड़ने की संभावना है। मालूम हो कि छात्र पूर्व की प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने और उसकी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सीबीआई जांच और प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला महागठबंधन की सरकार को लेना है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है।
