logo

महाकुंभ भगदड़ : राहुल गांधी ने प्रशासन की लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार, कहा- VIP कल्चर पर लगे लगाम 

rahul14.jpg

द फॉलोअप डेस्क, नेशनल 

महाकुंभ में भगदड़ के कारण दर्जनों श्रद्धालुओं की जान जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है। इस दुखद घटना के बाद राहुल गांधी ने प्रशासन की कुप्रबंधन और बदइंतजामी पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस घटना के लिए VIP मूवमेंट को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि प्रशासन को आम श्रद्धालुओं के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

VIP कल्चर पर लगाम लगे लगाम

राहुल गांधी ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, "प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों के मौत और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह VIP मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना ज़िम्मेदार है। अभी महाकुंभ का काफी समय बचा हुआ है, कई और महास्नान होने हैं। आज जैसी दुखद घटना आगे न हो इसके लिए सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। VIP कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के जरूरतों की पूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि पीड़ित परिवारों की मदद करें।"

 

 

Tags - rahul gandhi news mahakumbh mela uttar pradesh news cm yogi and rahul gandhi up news hindi news